तीन साल की बच्ची से दुष्कर्म का आरोप, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

तीन साल की बच्ची से दुष्कर्म का आरोप, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

तीन साल की बच्ची से दुष्कर्म का आरोप, आरोपी गिरफ्तार

**आमानाका थाना क्षेत्र में घटना, परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने दर्ज किया केस; पॉक्सो एक्ट के तहत कार्रवाई**

रायपुर। आमानाका थाना क्षेत्र में तीन साल की बच्ची से दुष्कर्म के आरोप में पुलिस ने 35 वर्षीय परमानंद ध्रुव को गिरफ्तार किया है। परिजनों की शिकायत पर नौ अक्टूबर को मामला दर्ज कर पुलिस ने कार्रवाई की। आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 65(2) और पॉक्सो एक्ट की धारा 4 व 6 के तहत अपराध दर्ज किया गया है।

पुलिस के अनुसार, बच्ची अपने परिचित पड़ोसी के घर खेलने गई थी। आरोप है कि इसी दौरान उसके साथ दुष्कर्म किया गया। घटना की जानकारी मिलने पर परिजनों ने आमानाका थाने में लिखित शिकायत दी।

शिकायत मिलते ही गठित की टीम

पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ अधिकारियों को जानकारी दी। उनके निर्देश पर टीम गठित कर आरोपी की तलाश की गई और उसे गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस के मुताबिक, आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेजने की कार्रवाई की जा रही है।मामले में पुलिस की आगे की कार्रवाई जारी है।