शादी से इनकार करने पर युवती ने दर्ज कराई शिकायत, न्यायालय ने आरोपी को भेजा जेल

शादी से इनकार करने पर युवती ने दर्ज कराई शिकायत, न्यायालय ने आरोपी को भेजा जेल

शादी का झांसा देकर युवती का शारीरिक शोषण करने का आरोप

रायपुर। शादी का झांसा देकर युवती का शारीरिक शोषण करने के आरोप में गुढ़ियारी पुलिस ने 24 वर्षीय युवक को गिरफ्तार किया है। युवती की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 69 और 296 के तहत मामला दर्ज किया। न्यायालय में पेश किए जाने के बाद आरोपी को जेल भेज दिया गया।

पुलिस के अनुसार, शिकायतकर्ता अपने पति से अलग रहकर चार वर्षीय बेटी के साथ मायके में रहती है। करीब दो वर्ष पहले उसकी पहचान डिगेश्वर महेश्वर उर्फ राजा से हुई थी। इसके बाद दोनों के बीच बातचीत होने लगी।

युवती ने शिकायत में आरोप लगाया कि 3 जुलाई 2024 को आरोपी ने उसे कोटा रोड स्थित मुक्तिधाम के सामने मैदान में मिलने बुलाया और शादी का भरोसा दिलाया। इसके बाद वह उसे अलग-अलग स्थानों पर ले गया और शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाए।

शादी की बात पर किया इनकार

युवती के मुताबिक, जब उसने आरोपी से शादी करने की बात कही, तो उसने इनकार कर दिया और गाली-गलौज की। इसके बाद युवती ने 8 अक्टूबर 2026 को गुढ़ियारी थाने में शिकायत दर्ज कराई।

पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की और 9 अक्टूबर को आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। न्यायालय के आदेश पर उसे जेल भेज दिया गया।