महंगाई से राहत दे सरकार : धनंजय ठाकुर

महंगाई से राहत दे सरकार : धनंजय ठाकुर

रायपुर। पेट्रोल-डीजल में वैट टैक्स 50 प्रतिशत तक कटौती एवं सेस को पूरी तरह खत्म करने की मांग प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने की है। उन्होंने कहा ह3 कि पेट्रोल-डीजल के बढ़ते दामों ने महंगाई को तेज किया है, जिससे हर वर्ग परेशान है। इस वक्त सरकार को पेट्रोल में 27 प्रतिशत एवं डीजल में 25 प्रतिशत लगने वाले वैट में 50 प्रतिशत तक कमी करना चाहिये, इसके अलावा सेस को खत्म करना चाहिये। 

ठाकुर ने कहा कि वर्तमान में पेट्रोल में 22 रुपए एवं डीजल में 20 रुपए प्रति लीटर टैक्स जनता से वसूला जा रहा है। डीजल की महंगाई के चलते ट्रांसपोर्ट भाड़ा, यात्री किराया बढ़ाने की मांग हो रही है। ट्रांसपोर्ट भाड़ा बढ़ने से महंगाई और बढ़ेगी। तेल, नमक, शक्कर, खाद, दवाई, टायर ट्यूब, सब्जी-भाजी, दाल, चांवल, दूध सहित सभी अतिआवश्यक वस्तुओं के दामों में वृद्धि होगी। खेती में लागत मूल्य बढ़ेगा। रोजमर्रा के कामो में असर पड़ेगा। जिसका सीधा असर गरीब तबका रोज कमाने खाने वाले मध्यवर्ग पर पड़ेगा। सरकार को इस विपरीत समय में जनता को राहत देने वैट टैक्स में तत्काल कटौती करना चाहिए।