पानी मांगने पर भाजपा पार्षद ने हत्या कर दी : कांग्रेस
रायपुर। प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता सुरेन्द्र वर्मा ने बयान जारी कर कहा है कि मंदिरहसौद में पानी मांगने पर भाजपा पार्षद ने हत्या कर दी। प्रदेश में पेयजल की समस्या कितनी ज्यादा गंभीर हो गई है कि इसका भयावह एक उदाहरण राजधानी से लगे मंदिर हसौद में हुआ। यहां पर पानी नहीं पहुंचने की शिकायत भाजपा पार्षद को इतनी नागवार गुजरी उसने फरियादी नागरिक की हत्या कर लाश रेत में दफन कर दी। जनता के द्वारा पानी मांगना गुनाह हो गया है।
प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता सुरेन्द्र वर्मा ने कहा है कि मंदिरहसौद की हत्या भाजपाइयों के सत्ता के अहंकार का एक और उदाहरण है। एक दिन पहले भाजपा के सीतापुर विधायक ने एसडीएम और पुलिस की मौजदूगी में तहसीलदार की पिटाई की। भाजपाई, मंत्री, विधायक, सांसद सुशासन त्यौहार में अधिकारियों को धमका-चमका रहे थे, अब वे मारपीट, हत्या में उत्तर आये है। एक तो आम जनता की समस्या का निराकरण नहीं कर पा रहे, ऊपर से फरियाद करने पर हत्या कर दे रहे हैं।
thebiginningtimes