रायपुर में मां दुर्गा के निर्माणाधीन पंडाल में लगी आग,दमकल टीम ने काफी मशक्कत से पाया काबू

रायपुर में मां दुर्गा के निर्माणाधीन पंडाल में लगी आग,दमकल टीम ने काफी मशक्कत से पाया काबू

रायपुर। राजधानी के नवीन मार्केट में शनिवार को माताजी के निर्माणाधीन पंडाल में अचानक आग लग गई। पंडाल से आग की लपटें उठती देख आसपास मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई। घटना की सूचना दमकल विभाग को दी गई। मौके पर पहुंची दमकल की एक गाड़ी ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

घटना गोलबाजार थाना क्षेत्र की है। पंडाल में आग लगने के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल सका है। आग से पंडाल को कितना नुकसान हुआ, इसकी जानकारी भी सामने नहीं आई है। राहत की बात यह रही कि घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। आग लगने के कारणों का खुलासा जांच के बाद ही हो सकेगा।