आज 30 मई का राशिफ़ल एवं पंचांग : पंडित रमा शंकर शास्त्री "श्री सर्व धर्म संकट मोचन हनुमान मंदिर रेलवे परिसर रायपुर"

आज 30 मई का राशिफ़ल एवं पंचांग : पंडित रमा शंकर शास्त्री  "श्री सर्व धर्म संकट मोचन हनुमान मंदिर रेलवे परिसर रायपुर"

*मेष (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)*
आज के दिन आप कार्य व्यवसाय में कम ही ध्यान देंगे फिर भी आवश्यकता अनुसार धन की प्राप्ति हो ही जाएगी। दिन का आरंभिक भाग आलस्य की भेंट चढेगा इसके बाद घरेलू एवं अन्य आवश्यक कार्य एक साथ मिलने से दुविधा में पड़ जाएंगे लेकिन परिवार के बुजुर्ग एवं महिलायें आपको दुविधा से बाहर निकालने में सहयोग करेंगे। कारोबारी लोग मध्यान तक दिन भर की कसर पूरी कर लेंगे। आज आपके किसी सरकारी उलझन में भी फंसने की संभावना है। आज आपके स्वाभाव में नरमी रहने से परिजनों के साथ चल रहे मतभेद सामान्य होंगे। कला एवं संगीत में आज विशेष रूचि रहेगी। किसी प्रतिष्ठित व्यक्ति का सहयोग मिलने से रुके घरेलू कार्य पूर्ण होंगे। नजदीकी रिश्तेदारो से शुभ समाचार मिलेगा।

*वृष (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)*
आज का दिन भी आपके लिए शुभ फलदायी रहेगा। घर एवं बाहर सब जगह आपकी प्रशंशा होगी। व्यवहार कुशलता आज सभी जगह काम आएगी किसी से भी अपना काम निकालने के लिए ज्यादा मशक्कत नही करनी पड़ेगी। महिलाये आज परिवार के प्रति अधिक समर्पित रहेंगी लेकिन विपरीत लिंगीय लगाव अधिक रहने से मानसिक दुख के प्रसंग भी बनेंगे। कार्य व्यवसाय में नए लाभ के अनुबंध मिलने की सम्भवना है लापरवाही से बचें। आज आपके सभी कार्य स्वतः होते नजर आएंगे। स्त्री अथवा पति के सहयोग से भाग्योदय हो सकता है। व्यवहार में मृदुलता रखें आकस्मिक लाभ की संभावना बढ़ेगी। पैतृक संपत्ति का विवाद सुलझने से राहत मिलेगी।

*मिथुन (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)*
आज का दिन आपके लिए आनंद दायक रहेगा लेकिन आज घरेलू कलह से बचने के लिए व्यावहारिक होना अतिआवश्यक है। आपकी टालने वाली आदत परिजनों के लिए नई परेशानी खड़ी करेगी। व्यवसायियो के लिए आज का दिन आर्थिक रूप से पहले से बेहतर बनेगा। कार्य क्षेत्र पर कम समय एवं लागत में अधिक मुनाफा कमा लेंगे। महिलाओ को भी अकस्मात धन अथवा अन्य वस्तुओं की प्राप्ति होगी स्वभाव से लालची भी रहेंगी। आज धन का खर्च आय की तुलना में अधिक रहेगा फिर भी मानसिक रूप से दिन भर प्रसन्न रहेंगे। घर में मेहमानों के आने से चहल-पहल रहेगी। कीमती वस्तुओ की खरीददारी पर खर्च होगा।  प्रियजनों के साथ उत्तम भोजन पर्यटन सुख मिलेगा।

*कर्क (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)*
आज के दिन परिस्थितियों में थोड़ा बहुत हीं सुधार आएगा। मानसिक बेचैनी आज भी बनी रहेगी। नौकरी पेशा जातको की दिनचर्या आज विशेष संघर्ष वाली रहेगी व्यवसायी वर्ग भी जोड़ तोड़ करके ही थोड़ा बहुत लाभ प्राप्त कर सकेंगे। धन की आमद न्यून रहेगी परन्तु खर्च आवश्यकता से अधिक होने पर आर्थिक स्थिति गड़बड़ायेगी। महिला वर्ग सेहत की अनदेखी करने के कारण बीमारी को बढ़ाएंगी। आपका आज का दिन भी निराशा से भरा रहेगा। सम्पति का विवाद बढ़ने से परिवार में तना-तनी हो सकती है। कार्य क्षेत्र पर भी आज उदासीनता छायी रहेगी। लाभ के अवसर मिलते हुए भी हाथ से निकल सकते है। आज हर क्षेत्र पर विवेक एवं संयम का परिचय दें ।

*सिंह (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)*
आज का दिन भी आपके लिए अशुभ रहेगा। पारिवारिक बहस के कारण बनी बनाई योजनाए बिगड़ेंगी मानसिक संताप भी दिन भर बना रहेगा। आज अशांति का मुख्य कारण धन ही रहेगा। व्यवसाय क्षेत्र पर भी उधारी को लेकर किसी से तीखी झड़प होने की संभावना है। धन की आमद के लिए किसी की चापलूसी भी करनी पड़ेगी। बेरिजगार लोग भविष्य की चिंता को लेकर निराशा से भरे रहेंगे। महिलाये भी आज आवश्यकता से अधिक बोलने के कारण घर मे नए विवाद को जन्म देंगी। आपकी अथवा घर में किसी सदस्य की सेहत ख़राब होने से अतिरिक्त भाग-दौड़ करनी पड़ेगी। किसी अरिष्ट की चिंता से मन व्याकुल रहेगा। सहकर्मियों का सहयोग मिलने से थोड़ी राहत मिलेगी। कर्ज लेना पड़ सकता है।

*कन्या (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)*
आज के दिन आपका अधिकांश समय काल्पनिक दुनिया की सैर में बीतेगा। मन मे बड़ी-बड़ी योजनाए बनायेगे परन्तु इनको साकार करने में फिसड्डी साबित होंगे। महिलाये भी आज परिवार एवं सार्वजनिक क्षेत्र में स्वयं की आवश्यकता से अधिक बड़ाई करने पर हास्य की पात्र बनेंगी लेकिन गृहस्थी के लिए फिर भी उपयोगी ही रहेंगी। कारोबार को लेकर आशाये तो बहुत रहेंगी परन्तु आकस्मिक निर्णय लेने के समय दुविधा में पड़ेंगे जिसके कारण आज सीमित साधनों से ही काम चलाना पड़ेगा। शारीरिक एवं मानसिक रूप से चुस्त-रहेंगे। परिवार के प्रति आज अधिक संवेदनशील रहेंगे। कार्य व्यवसाय से समय निकाल आज मनोरंजन एवं आराम में अधिक समय बितायेंगे। धार्मिक स्थानों के पर्यटन का अवसर मिलेगा।

*तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)*
आज आपके दैनिक कार्यो का आरंभ विलंब से होगा। प्रातः काल धर्म कर्म में समय देंगे धार्मिक स्थल की यात्रा भी होगी। आध्यात्म में अधिक रुचि रहने से मानसिक रूप से शांति अनुभव करेंगे। परन्तु आज घर मे किसी के गलत आचरण के कारण शांति भंग भी होगी। कार्य व्यवसाय पर अन्य लोगो के ऊपर ज्यादा निर्भर रहना पड़ेगा जिसके परिणाम स्वरूप आशानुकूल लाभ से वंचित रहेंगे फिर भी खर्च चलाने लायक धन मिल जाएगा। महिलाये आज घरेलू कामो पर कम ही ध्यान देंगी। आज आपका ध्यान परिवार में सुख शान्ति कायम रखने पर रहेगा। घर में सुख के साधनों पर खर्च करेंगे। घूमने-फिरने के अवसर भी मिलेंगे। परिजनों के साथ भविष्य का चिंतन होगा।

*वृश्चिक (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)*
आज के दिन आपका ध्यान काम पर कम और सुखोपभोग पर अधिक रहेगा लेकिन कार्य क्षेत्र पर स्थिति अनुकूल रहने से धन संबंधित समस्या नही रहेगी। नौकरी वाले लोग व्यवसायियों की अपेक्षा अधिक निश्चिन्त रहेंगे। आज किसी नजदीकी व्यक्ति की जमानत अथवा समझौता भी कराना पड़ेगा जसमे ना चाह कर भी समय एवं धन की बर्बादी होगी। महिलाये आज घरेलू वस्तुओ की खरीददारी के साथ ही व्यक्तिगत कार्यो पर अधिक खर्च करेंगी। आज आप किसी परिजन के नखराले व्यवहार से परेशान भी रहेंगे। नौकरी वाले जातक घरेलु कार्य की अनदेखी कर एकांत में समय बिताना पसंद करेंगे। सामाजिक अथवा पारिवारिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। घर में किसी मांगलिक कार्यक्रम की रूप रेखा बनेगी।

*धनु (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)*
आज का दिन भी आपके लिए विपरीत फलदायी रहने वाला है। दैनिक कार्यो को छोड़ शेष सभी कार्यो में संघर्ष करना पड़ेगा। आज किसी भी कार्य को करने का उत्साह नही बनेगा और जो कार्य करने का प्रयास करेंगे उसमे कुछ ना कुछ विघ्न अवश्य आएंगे अथवा अधूरा रह जायेगा। खर्च चलाने के लिए जमा पूंजी का इस्तेमाल करना पड़ेगा जिससे घर का बजट गड़बड़ायेगा। परिजनों को खुश रखने के लिए आज अनावश्यक खर्च भी करने पड़ेंगे। सेहत नरम-गरम रहने से आलस्य एवं शीघ्र थकावट अनुभव होगी। कार्य क्षेत्र पर आज आपके दयालु स्वाभाव के कारण प्रतिस्पर्धी हावी रहेंगे। लेन-देन में धन अटक सकता है बेहतर रहेगा आज इससे बचें। नौकरो से मीठा बोल कर कार्य निकाले।

*मकर (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)*
आज भी दिन के प्रथम भाग में लाभ के अवसर मिलेंगे लेकिन इसके बाद का समय खर्चीला ही रहेगा फिर भी बीते कल की अपेक्षा आज अनावश्यक खर्चो पर नियंत्रण करने में सफल रहेंगे। परिजनों की मनोकामना पूर्ण होने से घर मे आनंद का वातावरण रहेगा। कार्य स्थल पर आज अव्यवस्था अधिक रहेगी समय भी कम ही दे पाएंगे लेकिन फिर भी धन लाभ कही ना कही से अकस्मात हो ही जायेगा। यात्रा पर्यटन एवं मनोरंजन की इच्छा मध्यान बाद अवश्य पूर्ण होगी। वाहन सावधानी से चलाए चोट लगने का भय है। आज आपकी वाणी की सौम्यता नए सम्बंध स्थापित करने में सहायता करेगी। घर के किसी बुजुर्ग से शुभकार्य करने की प्रेरणा मिलेगी। शुभ समाचार मिलने से मन में आनंद छाया रहेगा। संतानों के व्यवहार से आज थोड़ी पीड़ा भी होगी।

*कुंभ (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)*
आज भी आपके लिए लाभ की स्थिति यथावत बनी रहेगी लेकिन आज आप ज्यादा मेहनत करने के पक्ष में नही रहेंगे जिससे होने वाले लाभ में कुछ कमी आयेगी। कार्य क्षेत्र पर प्रतिस्पर्धी हावी रहेंगे फिर भी आपके हिस्से का लाभ  मिलकर ही रहेगा। धन के कारण आज मन की इच्छाओं को नही मारना पड़ेगा। महिला मित्रो से अंतरंग संबंध बनेंगे इनके ऊपर खर्च भी अधिक होगा। रिश्तेदारों एवं पुराने मित्रों से भेंट होगी। आज आपके स्वभाव में अहम की भावना रहने से बाहरी व्यक्ति को दुखद अनुभूति ही होगी। लेकिन परिजनों से स्वार्थ सिद्धि के लिए मधुर व्यवहार करेंगे। व्यवसाय में अधिक लाभ पाने के लिए अनैतिक कार्यो में लिप्त होंगे।  मनोरंजन पर्यटन से आनंद मिलेगा। आकस्मिक धन लाभ होगा।

*मीन (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)*
बीते कल की अपेक्षा आज के दिन आप प्रत्येक कार्यो में दिमाग की अपेक्षा अपने मन की सुनेगे। स्वभाव में भावुकता भी अधिक रहेगी जिसके कारण किसी की छोटी बातो को दिन से लगा लेंगे। परिवार में चुगली एवं ईर्ष्यालु वातावरण रहने से बाहर समय बिताना अधिक भायेगा। महिलाये आज किसी बात को लेकर अंदर से जली भुनी रहेंगी घर मे अव्यवस्था फैलने का कारण भी महिलाये ही रहेंगी। कार्य-व्यवसाय से मध्यान के बाद ही लाभ मिल सकेगा। किसी महत्त्वपूर्ण कार्य के कारण भाग-दौड़ रहेगी लेकिन सफलता को लेकर मन में संशय रहेगा। संतानों के भविष्य के कारण भी चिंता रहेगी। मध्यान के बाद किसी स्त्री द्वारा लाभ की संभावना है। नौकरी पेशा जातक अधिकारी वर्ग से सतर्क रहें। आलस्य भारी पड़ सकता है।

*आज जिन भाई-बहनों का जन्मदिन है उन सभी भाई-बहनों को हार्दिक शुभकामनाएँ*
*नोट -: हमारा उद्देश्य सनातन धर्म का सही प्रचार कर जन- मानस तक पहुँचना।*
               
       *आपका दिन शुभ हो*
     *जयतु जयतु हिन्दुराष्ट्रम*
  _*बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ*_
        *पंडित रमा शंकर शास्त्री*
     *श्री संकट मोचन हनुमान मंदिर*
     *रेल्वे परिसर रायपुर छत्तीसगढ़*
            *9131627955*

*????️श्री गणेशाय नमः????️*

????????????????????????????????
*आज का पञ्चाङ्ग एवम् राशिफल*
????????????????????????
*श्रीकाशीविश्वनाथ पञ्चाङ्ग*
????????????????????????????
--------------------------------------
*शनिवार, ३० मई २०२६ई०*
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
????????️????️????️????️????️
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
????????????????????????????
*सूर्योदय  :  ०५:१७*
*सूर्यास्त   :  ०६:४३*
*श्रीसंवत्  :  २०८३*
*श्रीशकः  :  १९४८*
*सम्वत्सरः :  रौद्र*
*ऋतु:   :  ग्रीष्म*
*अयन  :  उत्तरायण*
*महीना  :  अधिकज्येष्ठ*
*पक्ष     :   शुक्ल*
*तिथि  :  चतुर्दशी - दिन में ११:१२ तक तदुपरान्त पूर्णिमा*
*वार  :  शनिवार*
*नक्षत्र  : ‌ विशाखा - दिन में ०१:०८ तक तदुपरान्त अनुराधा*
*योग  :  शिव - समस्त*
*प्रथम करण  :  व*
*द्वितीय करण :  भ*
*सूर्य राशि  :  वृष*
*चन्द्र राशि  :  वृश्चिक*
*राहुकाल :  ०९:०० से १०:३० तक*
*दिशाशूल :  पूरब दिशा*
*दिशाशूल :  शनिवार को अदरक खाकर यात्रा करना चाहिए*
                *दिशा शूल के निवारन के लिए लोकाचार के नियमों का पालन अवश्य करें. जो व्यक्ति प्रतिदिन अपनी नौकरी या व्यवसाय के लिए यात्रा करते है. वह भी इस बात का ध्यान रखे कि घर से निकलते समय नासिका (नाक) का जो स्वर चलता हो, उसी तरफ का पैर आगे रख कर यात्रा में निकलने से सभी दिशा शूल का दोष समाप्त हो जाता है. तथा प्रत्येक व्यक्ति जब भी यात्रा करनी हो उसी समय का नासिका का जो स्वर चल रहा हो और उसी तरफ का पैर आगे बढ़ा कर यात्रा में निकलता है तो दिशा शूल का प्रभाव मिट जाता है.*
????????????????????????????????????