RAIPUR IPL मैच का ट्रैफिक प्लान जारी : 13 मई को RCB-KKR मुकाबले के दौरान भारी वाहनों को नो एंट्री, अलग-अलग रूट तय
रायपुर। 13 मई को शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, नया रायपुर में आईपीएल के तहत रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच मुकाबला खेला जाएगा। मैच को लेकर रायपुर पुलिस और यातायात विभाग ने दर्शकों की सुविधा एवं खिलाड़ियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए विस्तृत ट्रैफिक और पार्किंग प्लान जारी किया है।
पुलिस के अनुसार मैच के दौरान शहर और आसपास के जिलों से बड़ी संख्या में क्रिकेट प्रेमियों के पहुंचने की संभावना है। इसे देखते हुए अलग-अलग दिशाओं से आने वाले दर्शकों के लिए अलग मार्ग और पार्किंग व्यवस्था बनाई गई है।
रायपुर शहर से आने वालों के लिए यह रहेगा रूट
रायपुर शहर से स्टेडियम जाने वाले दर्शक तेलीबांधा थाना तिराहा से नेशनल हाईवे-53 होते हुए सेरीखेड़ी ओवरब्रिज से नया रायपुर मार्ग पहुंचेंगे। यहां से स्टेडियम तिराहा होकर सांई अस्पताल रोड से परसदा-कोसा पार्किंग में वाहन खड़े कर पैदल स्टेडियम पहुंचना होगा। पार्किंग फुल होने पर सत्य सांई अस्पताल और सेंध तालाब पार्किंग का उपयोग किया जाएगा।
बिलासपुर, बलौदाबाजार और खरोरा से आने वालों के लिए अलग व्यवस्था
बिलासपुर की ओर से आने वाले दर्शकों को धनेली नाला, रिंग रोड-3, विधानसभा चौक और मंदिर हसौद होते हुए नवागांव स्टेडियम टर्निंग से प्रवेश दिया जाएगा।
वहीं बलौदाबाजार-खरोरा की ओर से आने वाले दर्शक विधानसभा ओवरब्रिज, रिंग रोड-3 और मंदिर हसौद मार्ग का उपयोग करेंगे।
दुर्ग-भिलाई और धमतरी-जगदलपुर रूट
दुर्ग-भिलाई से आने वाले दर्शक टाटीबंध, रिंग रोड-1, पचपेड़ी नाका और तेलीबांधा होते हुए नया रायपुर पहुंचेंगे।
धमतरी-जगदलपुर की ओर से आने वालों को अभनपुर, केंद्री, उपरवारा और मंत्रालय चौक मार्ग से स्टेडियम तक पहुंचने की व्यवस्था दी गई है।

महासमुंद-सरायपाली से सीधे स्टेडियम टर्निंग तक पहुंच
महासमुंद और सरायपाली की ओर से आने वाले दर्शक आरंग से सीधे स्टेडियम टर्निंग पहुंचकर परसदा और कोसा पार्किंग में वाहन पार्क कर सकेंगे।
पासधारी वाहनों के लिए अलग एंट्री
A से G श्रेणी तक पार्किंग पास वाले वाहन सेरीखेड़ी ओवरब्रिज से नया रायपुर प्रवेश कर डॉ. खूबचंद बघेल चौक, कयाबांधा चौक और कोटराभाठा चौक होते हुए निर्धारित पार्किंग तक पहुंचेंगे।
भारी वाहनों की एंट्री पर रोक
यातायात पुलिस ने बताया कि मैच के दिन दोपहर 3 बजे से रात 1 बजे तक नया रायपुर के सभी प्रवेश मार्गों पर मध्यम और भारी मालवाहक वाहनों का प्रवेश पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा। ऐसे वाहनों को वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करने की सलाह दी गई है।
स्टेडियम में इन चीजों पर रहेगा प्रतिबंध
01. शराब, बीड़ी-सिगरेट, गुटका तंबाखु, माचिस-लाईटर्स व अन्य ज्वलनशील पदार्थ ।
02. बॉटल, डिब्बे, टिफिन, वाद्य यंत्र
03. कुर्सी-स्टूल, छाता, रूल, ब्लैड्स, स्कैट्स, बोर्ड, डंडा, हॉकी स्टीक, झण्डा
04. आग्नेयअस्त्र, फटाका, चाकु, कटार, तलवार ,कैची, काटने वाले तेज धारदार व अन्य खतरनाक वस्तु
05. खाद्य पदार्थ (बच्चों के खाद्य छोड़कर), कांच का कंटेनर
06. हैण्ड बैग, सुटकेश, लेडिज बैग, कागज का पैकेट 07. लैपटॉप, हैण्डीकेम केमरा, लेजर लाईट, सूचनात्मक लाईट, फ्लैस लाईट
08. फरफ्युम, स्प्रे (सांस का स्प्रे छोड़कर) सिरिंज, पेन, पेसिंल, फुग्गे, खेलने वाले गेद
09. लाउड हैलर, सिटी, हार्न रेडियो, भड़काउ व संकट पैदा करने वाले संकेत, जानवर
10. प्रचार उत्पाद सामग्री, सभी प्रकार का सिक्का
thebiginningtimes