सीसीपीएल-3 के पहले दिन डबल धमाल : रायपुर रायनोस की दहाड़,मौनी रॉय का जलवा; राजनांदगांव 90 रन से परास्त

सीसीपीएल-3 के पहले दिन डबल धमाल : रायपुर रायनोस की दहाड़,मौनी रॉय का जलवा; राजनांदगांव 90 रन से परास्त

रायपुर। छत्तीसगढ़ किकेट प्रीमियर लीग (सीसीपीएल-3) का पहला मैच रायपुर रायनोंस ने जीत लिया है। छत्तीसगढ़ स्टेट क्रिकेट संघ द्वारा सीसीपीएल के तृतीय संस्करण का आयोजन 3 जून से 14 जून  तक नवा रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह अंर्तराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में किया जा रहा है।

लीग का पहला 3 जून को रायपुर रायनोज तथा राजनांदगांव पैंथर्स के मध्य खेला गया। राजनांदगांव पैंथर्स ने टॉस जीतकर पहले क्षेत्ररक्षण करने का निर्णय किया।

रायपुर रायनोस ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवरों में 6 विकेट खोकर 228 रनों का विशाल स्कोर बनाया। रायपुर रायनोस की ओर से कप्तान अमनदीप खरे ने 55 गेंदों में 11 चौकों तथा 3 छक्कों की मदद से 102 रनों की शानदार पारी खेलीं। वहीं अमित कुमार यादव ने 45 गेंदो में 85 रनों की शानदार पारी खेली। अमनदीप तथा अमित के मध्य पहले विकेट के लिए 147 रनों की साझेदारी हुई। राजनांदगांव पैंथर्स की ओर से सत्यम दुबे ने 2 विकेट लिए।

229 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी राजनांदगांव पैंथर्स की शुरुवात खराब रही। राजनांदगांव की पूरी टीम 16 ओवरों में 138 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। राजनांदगांव की ओर से कप्तान अजय मंडल ने संघर्षपूर्ण पारी खेलते हुए 74 रन बनाए। उनके अतिरिक्त किसी भी बल्लेबाज ने बड़ी पारी नहीं खेली। रायपुर रायनोस की ओर से गौरव चतुर्वेदी ने 4 विकेट, आशीष चौहान तथा प्रशांत साई पैकरा ने 2-2 विकेट लिए। रायपुर रायनोस ने 90 रनों से मैच जीता। अमनदीप खरे प्लेयर ऑफ द मैच रहे।