नमो सेवा गाथा कार्यक्रम : लाभार्थियों ने योजनाओं के लिए जताया आभार

नमो सेवा गाथा कार्यक्रम : लाभार्थियों ने योजनाओं के लिए जताया आभार

रायपुर। सेवा संकल्प अभियान के तहत 4 अक्टूबर को ग्राम पंचायत सेरिखेड़ी के अटल व्यावसायिक परिसर में नमो सेवा गाथा कार्यक्रम आयोजित किया गया। धरसींवा विधानसभा के रायपुर ग्रामीण विधानसभा मंडल के नेतृत्व में हुए कार्यक्रम में ग्रामीणों को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं और उनके लाभों की जानकारी दी गई।

कार्यक्रम में नमो सेवा गाथा अभियान के जिला सह-संयोजक सोहन ध्रुव, भाजपा रायपुर जिला ग्रामीण के कोषाध्यक्ष एवं सरपंच संघ अध्यक्ष अरविंद ठाकुर, प्रदेश मंत्री महिला मोर्चा एवं जिला पंचायत सभापति सविता चंद्राकर, जिला मंत्री रॉबिन साहू, मंडल प्रभारी जागृति बंजारे, मंडल अध्यक्ष एवं विधायक प्रतिनिधि सुनील शर्मा सहित भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

इस दौरान विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में ग्रामीणों ने नमो सेवा गाथा के माध्यम से केंद्र सरकार की योजनाओं, उनके उद्देश्य और आम लोगों को मिल रहे लाभों की जानकारी सुनी।

कार्यक्रम में सरपंच प्रतिनिधि रामरतन ढीढी, पिरदा सरपंच रामनाथ कुर्रे, जनपद प्रतिनिधि लक्ष्मी बघेल, वार्ड पंच राजेश यादव व मनीष बंजारे, महामंत्री सुरेश साहू, राजेंद्र विश्वकर्मा, अनुसूचित जाति मोर्चा अध्यक्ष विजय बंजारे, सोसायटी अध्यक्ष द्वारिका साहू, महिला मोर्चा उपाध्यक्ष बिंदा देवहरे, सोशल मीडिया प्रभारी सुरुचि कश्यप, वरिष्ठ कार्यकर्ता गीता यादव व बिंदु वर्मा, मंडल कोषाध्यक्ष जितेंद्र पटेल, बूथ अध्यक्ष रामकृपाल साहू सहित भाजपा कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।