डीजे डांस प्रतियोगिता में नितिन गौरीशंकर अग्रवाल ने प्रतिभागियों का बढ़ाया उत्साह

डीजे डांस प्रतियोगिता में नितिन गौरीशंकर अग्रवाल ने  प्रतिभागियों का बढ़ाया उत्साह

धरसींवा। ग्राम पंचायत चरौदा के नीम चौक में नव युवा गणेशोत्सव समिति की ओर से भव्य डीजे डांस प्रतियोगिता आयोजित की गई। कार्यक्रम में नितिन गौरीशंकर अग्रवाल विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल हुए और प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया।

प्रतियोगिता में युवाओं ने अपनी नृत्य प्रतिभा और ऊर्जा का प्रदर्शन किया। इस दौरान श्री अग्रवाल ने कहा कि ऐसे आयोजन युवाओं को अपनी प्रतिभा दिखाने के लिए मंच देने के साथ सामाजिक एकजुटता और आपसी भाईचारे को भी मजबूत करते हैं। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी मौजूद रहे।

कार्यक्रम में सरपंच संगीता मनमोहन ध्रुव, जनपद सदस्य पूजा अश्वनी वर्मा, सभापति एवं भाजयुमो धरसींवा अध्यक्ष प्रमोद निषाद, उपसरपंच सनत साहू, भाजपा महिला मोर्चा अध्यक्ष किरण साहू, उपसरपंच धरसींवा ललित साहू, प्राची विनीत उपाध्याय, जनपद सदस्य परसतराई श्वेता यजेन्द्र वर्मा, भाजपा धरसींवा के टीनु कांत वर्मा, चंडी मंदिर अध्यक्ष उत्तम साहू, ग्राम सभा अध्यक्ष अयुब खान, शिव मंदिर अध्यक्ष हिरेश साहू, सतीश वर्मा, बसंत अग्रवाल, सरफाज खान, मिर्जा मेराज बेग, रेवा राम वर्मा, चोवाराम वर्मा और तिजऊ राम वर्मा सहित पंचगण, गणमान्यजन एवं बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।