रायपुर पहुंचने पर राष्ट्रपति मुर्मु का एयरपोर्ट पर हुआ आत्मीय स्वागत

रायपुर पहुंचने पर राष्ट्रपति मुर्मु का एयरपोर्ट पर हुआ आत्मीय स्वागत

रायपुर। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु आज दो दिवसीय छत्तीसगढ़ प्रवास पर रायपुर पहुंची। राज्यपाल रमेन डेका और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने स्वामी विवेकानंद विमानतल पर पुष्प गुच्छ भेंट कर  उनका स्वागत किया।  इस अवसर पर जनप्रतिनिधि सहित वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित थे।