रायपुर में खौफनाक वारदात : जीजा ने दो सालियों पर बरसाईं गोलियां,मौके पर मौत

रायपुर में खौफनाक वारदात : जीजा ने दो सालियों पर बरसाईं गोलियां,मौके पर मौत

रायपुर। राजधानी के मोवा इलाके में देर रात दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। पारिवारिक विवाद के चलते एक व्यक्ति ने अपनी ही दो सालियों पर गोलियाँ दागी। घटना के बाद पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई।

मिली जानकारी के अनुसार आपोलो मेडिकल स्टोर के पास रहने वाले जितेंद्र वर्मा का घर में किसी बात को लेकर विवाद हुआ। विवाद इतना बढ़ गया कि उसने अपनी लाइसेंसी पिस्तौल से दोनों सालियों पर फायरिंग कर दी।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को तत्काल गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अंबेडकर अस्पताल भेज दिया है।
घटना की जानकारी मिलते ही फॉरेंसिक साइंस लैब (एफएसएल) की टीम भी मौके पर पहुंची और साक्ष्य जुटाए। प्रारंभिक पूछताछ में आरोपी ने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया है।
पुलिस का कहना है कि प्रथम दृष्टया मामला पारिवारिक विवाद का प्रतीत हो रहा है। हालांकि, हत्या के पीछे की वास्तविक वजह जानने के लिए मामले की गहन जांच की जा रही है।