अनाथालय के बच्चों संग मनाया फ्रेंडशिप डे, रंगों और संगीत से सजा माहौल

अनाथालय के बच्चों संग मनाया फ्रेंडशिप डे, रंगों और संगीत से सजा माहौल

रायपुर। रायपुर एलीट इंटरैक्ट क्लब ने रोटरी क्लब ऑफ रायपुर एलिगेंस के सहयोग से अनाथालय के बच्चों के साथ फ्रेंडशिप डे मनाया। कार्यक्रम में बच्चों के साथ दोस्ती, अपनापन और खुशियां साझा की गईं। आयोजन के दौरान बच्चों ने संगीत, खेल और रचनात्मक गतिविधियों में उत्साह के साथ भाग लिया।

कार्यक्रम की शुरुआत इंटरैक्टर्स द्वारा प्रस्तुत लाइव म्यूजिकल बैंड से हुई। संगीत की धुनों ने माहौल को खुशनुमा बना दिया। इसके बाद बच्चों के लिए फ्रेंडशिप बैंड मेकिंग, टी-शर्ट पेंटिंग, विभिन्न मनोरंजक खेल और क्रिएटिव वॉल जैसी गतिविधियां आयोजित की गईं। बच्चों ने रंगों के माध्यम से अपनी कल्पनाओं और भावनाओं को अभिव्यक्त किया।

आयोजन के अंत में बच्चों को स्टेशनरी सामग्री और उपहार वितरित किए गए। उपहार पाकर बच्चों के चेहरों पर खुशी और मुस्कान देखने को मिली। कार्यक्रम में 35 से अधिक रोटेरियन्स, इंटरैक्टर्स और वॉलंटियर्स ने सक्रिय भागीदारी निभाई।

आयोजकों ने कहा कि फ्रेंडशिप डे का यह आयोजन केवल दोस्ती का उत्सव नहीं, बल्कि बच्चों के साथ अपनापन, करुणा, समावेशिता और जरूरतमंदों के प्रति सहयोग की भावना को मजबूत करने की पहल भी है। बच्चों के साथ बिताए गए खुशनुमा पलों ने आयोजन को यादगार बना दिया।