काफिला रुका-कैमरे चले: नवा रायपुर में राहुल गांधी का 'टेस्ट ब्रेक',कांग्रेस नेताओं संग पहुंचे मैगी पॉइंट

काफिला रुका-कैमरे चले: नवा रायपुर में राहुल गांधी का 'टेस्ट ब्रेक',कांग्रेस नेताओं संग पहुंचे मैगी पॉइंट

रायपुर। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी आज छत्तीसगढ़ दौरे पर रायपुर पहुंचे। अभनपुर में कांग्रेस के 10 दिवसीय संगठन सृजन प्रशिक्षण शिविर में शामिल होने के बाद एयरपोर्ट के लिए रवाना हुए, लेकिन रास्ते में कुछ ऐसा हुआ जिसने सभी का ध्यान खींच लिया।

नया रायपुर के मैगी पॉइंट पर अचानक रुका काफिला

एयरपोर्ट जाते समय राहुल गांधी का काफिला अचानक मैगी पॉइंट पर रुक गया। यहां उन्होंने कांग्रेस नेताओं के साथ स्वाद लिया। उनके साथ प्रदेश प्रभारी सचिन पायलट, पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज, टीएस सिंहदेव, डॉ. चरणदास महंत, ताम्रध्वज साहू,देवेंड यादव समेत कई नेता भी मौजूद रहे।

राहुल गांधी को अचानक अपने बीच पाकर लोगों में उत्साह देखने को मिला। कई लोगों ने फोटो और वीडियो बनाए।

इससे पहले राहुल गांधी ने अभनपुर में आयोजित प्रशिक्षण शिविर में पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से संवाद किया और संगठन को मजबूत करने पर चर्चा की।