छत्तीसगढ़ में अगले 48 घंटे भारी बारिश का अलर्ट: 10 जिलों में रेड, 8 में ऑरेंज और कई जिलों में येलो अलर्ट

रायपुर। छत्तीसगढ़ में मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है। मौसम विभाग ने राज्य में अगले 48 घंटे तक तेज बारिश की चेतावनी जारी करते हुए कई जिलों के लिए रेड, ऑरेंज और येलो अलर्ट घोषित किया है। लोगों को सतर्क रहने और आवश्यक होने पर ही घर से बाहर निकलने की सलाह दी गई है।

इन 10 जिलों में रेड अलर्ट
रायपुर, दुर्ग, बलौदाबाजार, राजनांदगांव, बेमेतरा, महासमुंद, बालोद, धमतरी, गरियाबंद और सारंगढ़-बिलाईगढ़ में अत्यधिक भारी बारिश की संभावना जताते हुए रेड अलर्ट जारी किया गया है।

इन जिलों में ऑरेंज अलर्ट
कबीरधाम, खैरागढ़-छुईखदान-गंडई, मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी, कांकेर, नारायणपुर, कोंडागांव, बस्तर और दंतेवाड़ा में भारी बारिश की चेतावनी के साथ ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

येलो अलर्ट वाले जिले
सुकमा, बीजापुर और जशपुर समेत कई जिलों में मध्यम से भारी बारिश की संभावना को देखते हुए येलो अलर्ट जारी किया गया है।

मौसम विभाग के अनुसार लगातार बारिश के कारण निचले इलाकों में जलभराव, नदी-नालों का जलस्तर बढ़ने और यातायात प्रभावित होने की आशंका है। प्रशासन ने लोगों से मौसम की चेतावनियों का पालन करने और सुरक्षित स्थानों पर रहने की अपील की है।