आज 26 मई का राशिफ़ल एवं पंचांग : पंडित रमा शंकर शास्त्री "श्री सर्व धर्म संकट मोचन हनुमान मंदिर रेलवे परिसर रायपुर"
*मेष * (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
आज का दिन आपके लिये भाग्योन्नति कारक रहेगा। पिछली गलतियों से सीख लेकर ही आज नए कार्य आरंभ करेंगे। मध्यान तक का समय व्यवसाय के लिए उदासीन रहेगा इसके बाद कार्यों में व्यवस्तता बढ़ेगी आर्थिक लाभ आज आवश्यकता से अधिक ही होगा। कार्य क्षेत्र पर आज नई मशीनरी अथवा अन्य उपकरण की खरीद हो सकती है। घर मे भी आज धन धान्य की वृद्धि होगी इन सब पर खर्च भी अधिक रहेगा लेकिन आय संतुलित होने से निश्चिन्त रहेंगे। पारिवारिक माहौल प्रसन्नता दायक रहेगा लेकिन अपने अकड़ू व्यवहार से स्वयं अपना हास्य करवाएंगे।
*वृष * (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
आज के दिन आपके विचार तो उच्च रहेंगे परन्तु कर्म इसके अनुरूप ना होने से अन्य लोगो की तुलना में स्वयं को पिछड़ा अनुभव करेंगे। आज आप अपनी पुरानी गलतियों की समीक्षा कर पश्चाताप भी करेंगे महिलाये भी अपने मन मे ही खोई रहेंगी कार्य के बीच मे टोकाटोकी करने से झगड़ भी पड़ेंगी। आज आपको सहयोग करने वालो की कमी नही रहेगी लेकिन अहम की भावना के चलते किसी का सहयोग लेना पसंद नही करेंगे। आज कार्य व्यवसाय में परिश्रम के बाद ही संतोष जनक स्थिति हांसिल कर पाएंगे। धन लाभ आंशिक मात्रा में परन्तु आवश्यकता के समय हो जायेगा।
*मिथुन * (का, की, कू, घ, ड, छ, के, को, हा)
आज का दिन भी आपके लिए प्रतिकूल रहेगा। दिन भर किसी ना किसी कारण से मन बेचैन रहेगा। परिवार में भी सदस्यों के बीच मनमुटाव रहेगा स्त्री वर्ग से कलह होगी। महिलाओ का गुस्सैल एवं जवाबदेने का व्यवहार माहौल को ज्यादा खराब करेगा। आज मौन साधन कलह से बचने का उत्तम उपाय है। कार्य व्यवसाय से भी आज ज्यादा उम्मीद ना करें धन लाभ बहुत इंतजार के बाद होगा जोकि खर्चों के हिसाब से नाकाफी रहेगा। सेहत भी आज डांवाडोल ही रहेगी थकान एवं शारीरिक शिथिलता कार्यों में बाधा डालेगी। सरकार विरोधी अनैतिक कार्यों से दूर रहें मान भंग की संभावना है।
*कर्क * (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
आज का दिन पूरी तरह आपकी आशाओ पर खरा उतरेगा। व्यवसायी वर्ग आज खुल कर निर्णय ले सकेंगे। आज दुसरो के भरोसे कार्य ना छोड़े अन्यथा अधूरे रह सकते है स्वयं के बल पर लिए निर्णयों में जरूर सफलता मिलेगी। आर्थिक रूप से भी आज का दिन लाभदायक रहेगा। एक से अधिक स्त्रोत्रों से धन की आमद होगी। उधारी के व्यवहारों में कमी आने के साथ ही आज धन कोष में वृद्धि भी कर पाएंगे। परिवार में अविवाहितों के लिए योग्य रिश्ते आएंगे। घरेलू जीवन सुखदायक रहेगा। महिलाये घर मे अपनी चलाएंगी फिर भी सभी कार्य स्वयं के बल पर ही पूर्ण कर लेंगी।
*सिंह * (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
आज का दिन आपके लिए अपेक्षा अनुसार तो नही फिर भी संतोषजनक रहेगा। प्रात: काल से ही किसी से पुराने विवाद के कारण मन विचलित रहेगा फिर भी विवेक शक्ति आज जागृत रहने पर किसी भी बात को ज्यादा तूल नही देंगे। कार्य क्षेत्र पर छोटी मोटी समस्याएं बनी रहेंगी फिर भी आवश्यक्ता अनुसार धन की आमद हों जायेगी। नौकरी पेशा जातक आज अतिरिक्त आय बनाने के चक्कर मे कुछ ना कुछ युक्ति लगाते रहेंगे इसमें आंशिक रूप से ही सफलता मिल सकेगी। महिलाये घरेलू कार्यों के साथ ही आध्यात्म में भी मगन रहेंगी। दूर रहने वाले स्वयजनो से शुभ समाचार मिलेंगे महिलाओ को जलन भी रहेगी।
*कन्या * (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
आज के दिन भी आपको अनुकूल फलों की प्राप्ति होगी परन्तु इसके लिए शारीरिक एवं बौद्धिक परिश्रम अधिक करना पड़ेगा। बैठे बिठाए राय देने वाले भी आज अधिक मिलेंगे इनको अनदेखा कर अपनी बुद्धि का इस्तेमाल करें परिश्रम का उचित फल अवश्य मिलेगा। नौकरी वाले लोगो को भाग-दौड़ अधिक रहेगी अधिकारी वर्ग आपके निर्णयों से सहमत रहेंगे आज अधिकारियों से अपना काम निकालने के लिये भी दिन उपयुक्त है। धन लाभ जिस समय उम्मीद नही होगी तब अकस्मात होगा। महिलाये परिवार के लिए सहयोगी रहेंगी सेहत थोड़ी शिथिल होने पर भी कार्य समय पर पूर्ण कर लेंगी।
*तुला ⚖️* (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
आज का दिन आपके लिये आर्थिक उलझनों से भरा रहेगा फिर भी आज जिस व्यक्ति से कोई उम्मीद नही रखेंगे वह भी आपके लिए किसी ना किसी प्रकार से सहायक बनेगा लेकिन आज आप अपने उदासीन व्यवहार से बने बनाए लाभ के अवसर हाथ से निकाल देंगे बाद में इसकी ग्लानि भी होगी। पारिवारिक दायित्वों की पूर्ति हेतु धन को लेकर आज ज्यादा चिंतित रहेंगे आपकी परेशानी का हल शीघ्र ही निकल भी जाएगा महिलाये आर्थिक मामलों में मददगार रहेंगी। महिला मित्र भी आवश्यकता पड़ने पर सहायता के लिये स्वयं आगे आएंगी। परिवारक सदस्यों का महत्व जानेंगे। सेहत ठीक रहेगी लेकिन फिर भी आलस्य करेंगे।
*वृश्चिक * (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
आज का दिन आपको आकस्मिक लाभ की प्राप्ति कराएगा। विरोधीयो की भी आपके आगे दाल नही गलेगी। नौकरी पेशा जातको के साथ ही आज व्यवसायियों को भी आवश्यकता पड़ने पर महिलाओ की विशेष मदद मिलेगी। बुजुर्ग का सहयोग मिलने से संतानो की तरफ से निश्चिन्त रहेंगे। कार्य व्यवसाय के साथ ही आज रिश्तेदारी के व्यवहार निभाने के चक्कर मे अधिक दौड़-धूप करनी पड़ेगी। खर्च भी बजट से अधिक करने पड़ेंगे परन्तु आय भी होने से ज्यादा अखरेंगे नही। धार्मिक कार्यों में रुचि होने पर भी व्यस्तता के चलते अधिक समय नही दे पाएंगे धार्मिक अनुष्ठानों भाग लेने अथवा देवदर्शन के योग है।
*धनु * (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
आज के दिन परिस्थितियां आपके अनुकूल रहेंगी। दिन के आरंभ में कुछ कार्यों को लेकर दुविधा होगी लेकिन शीघ्र ही किसी अनुभवी का मार्गदर्शन मिलने से स्थिति स्पष्ट हो जाएगी। शेयर अथवा अन्य जोखिम वाले कार्यों से अकस्मात लाभ होने की सम्भावना है। भागीदारी के कार्य से भी आशाजनक प्रगति होगी। नौकरी अथवा व्यवसाय से जुड़ी महिलाओ में आज अन्य लोगो के प्रति हीन भावना रहेगी जिससे प्रेम सम्बन्धो में खटास आएगी। संध्या का समय मनोकामना पूर्ति वाला रहेगा परन्तु थकान अधिक रहने से उत्साहीनता दिखायेंगे। पारिवारिक वातावरण आपके व्यवहार पर निर्भर रहेगा। लंबी यात्रा की योजना बनेगी।
*मकर * (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
आज आप अपने लापरवाह रवैये के कारण सेहत के साथ धन की हानि भी करवाएंगे। आज आप जिस भी कार्य का निर्णय लेंगे उनमे से अधिकांश गलत साबित होंगे। आज किसी मित्र परिचित के दुख में सहभागी भी बनेंगे सार्वजनिक जीवन ज्यादा व्यस्त रहेगा जिससे स्वयं के कार्य अधूरे रह सकते है। नौकरी वाले लोग अपनी जीवन शैली से असंतुष्ट रहेंगे वही व्यवसायी वर्ग भी आज कारोबारी उठापटक से ऊबन अनुभव करेंगे धन लाभ के लिए किसी की मान गुहार करनी पड़ेगी। महिलाये बीमार व्यक्ति की तीमारदारी के साथ ही परिवार में बिखरे माहौल को समेटने में व्यस्त रहेंगी।
*कुंभ * (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
आज के दिन आप सेहत को लेकर लापरवाही करेंगे इसके परिणाम आगे गंभीर भी हो सकते है। प्रातः काल से ही शरीर मे स्फूर्ति की कमी अनुभव होगी जिसके चलते दैनिक कार्य भी विलम्ब से पूर्ण होंगे। काम-धंधे की गति भी मध्यान तक सुस्त रहेगी संध्या के समय धन लाभ की संभावना बन रही है परन्तु आपके अड़ियल व्यवहार के कारण बने बनाये सौदे बिगड़ भी सकते है। घर मे किसी ना किसी के बीमार रहने से अतिरिक्त भाग-दौड़ करनी पड़ेगी दवाइयों पर भी खर्च होगा। लघु यात्रा के प्रसंग भी उपस्थित होंगे यथा संभव टालने की कोशिश करें। गहरे जल एवं ऊँचाई वाले स्थानों पर जाने से बचें।
*मीन * (दी, दू, थ, झ, ज, दे, दो, चा, ची)
आज का दिन आपको लगभग प्रत्येक कार्यों में विजय दिलाएगा जिस कार्य में हानि हो उसका कारण कोई अन्य व्यक्ति ही रहेगा। आर्थिक रूप से आज का दिन संतोषजनक रहेगा। व्यवसायियों को धन की प्राप्ति रुक रुक कर होती रहेगी वाणी की मिठास लाभ दिलाने में सहायक बनेगी। नौकरी वाले लोगो को किसी सहकर्मी का कार्य भी करना पड़ेगा इससे थोड़ी असुविधा तो बनेगी लेकिन लाभ भी मिलेगा। महिलाये आज वैसे तो प्रसन्न ही रहेंगी परन्तु इच्छा पूर्ति ना होने पर चुभने वाली बातें बोलकर घर का माहौल खराब करेंगी। सेहत सामान्य रहेगी।
*आज जिन भाई-बहनों का जन्मदिन है उन सभी भाई-बहनों को हार्दिक शुभकामनाएँ*
*नोट -: हमारा उद्देश्य सनातन धर्म का सही प्रचार कर जन- मानस तक पहुँचना।*
*आपका दिन शुभ हो*
*जयतु जयतु हिन्दुराष्ट्रम*
_*????????बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ????????♀*_
*पंडित रमा शंकर शास्त्री*
*श्री संकट मोचन हनुमान मंदिर*
*रेल्वे परिसर रायपुर छत्तीसगढ़*
*9131627955*
आज का पंचांग
*????️????श्री गणेशाय नमः????????️*
????????????????????????????????
*आज का पञ्चाङ्ग एवम् राशिफल*
????????????????????????
*श्रीकाशीविश्वनाथ पञ्चाङ्ग*
????????????????????????????
--------------------------------------
*मंगलवार, २६ मई २०२६ई०*
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
????????️????️????️????️????️
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
????????????????????????????
*सूर्योदय : ०५:१८*
*सूर्यास्त : ०६:४२*
*श्रीसंवत् : २०८३*
*श्रीशकः : १९४८*
*सम्वत्सरः : रौद्र*
*ऋतु: : ग्रीष्म*
*अयन : उत्तरायण*
*महीना : अधिकज्येष्ठ*
*पक्ष : शुक्ल*
*तिथि : दशमी - दिन में ०७:४० तक तदुपरान्त एकादशी*
*वार : मंगलवार*
*नक्षत्र : उ. फा. - प्रातः ०६:५५ तक तदुपरान्त हस्त*
*योग : वज्र - प्रातः ०६:१४ तक तदुपरान्त सिद्धि*
*प्रथम करण : गर*
*द्वितीय करण : व*
*सूर्य राशि : वृष*
*चन्द्र राशि : कन्या*
*राहुकाल : ०३:०० से ०४:३० तक*
*दिशाशूल : उत्तर दिशा*
*दिशाशूल : मंगलवार को यात्रा से पूर्व धनिया खाए, तो यात्रा सुखपूर्वक होगी*
*दिशा शूल के निवारन के लिए लोकाचार के नियमों का पालन अवश्य करें. जो व्यक्ति प्रतिदिन अपनी नौकरी या व्यवसाय के लिए यात्रा करते है. वह भी इस बात का ध्यान रखे कि घर से निकलते समय नासिका (नाक) का जो स्वर चलता हो, उसी तरफ का पैर आगे रख कर यात्रा में निकलने से सभी दिशा शूल का दोष समाप्त हो जाता है. तथा प्रत्येक व्यक्ति जब भी यात्रा करनी हो उसी समय का नासिका का जो स्वर चल रहा हो और उसी तरफ का पैर आगे बढ़ा कर यात्रा में निकलता है तो दिशा शूल का प्रभाव मिट जाता है.*
????????????????????????????????????
thebiginningtimes