रायपुर में देश का सबसे बड़ा एक्सपो शुरू : एक छत के नीचे सिल्क का संसार, 60 प्रतिशत तक बड़ा डिस्काउंट

रायपुर में देश का सबसे बड़ा एक्सपो शुरू : एक छत के नीचे सिल्क का संसार, 60 प्रतिशत तक बड़ा डिस्काउंट

बनारसी से कांजीवरम,कोसा तक सिल्क साड़ियों का कलेक्शन, मौका गुरुतेग बहादुर भवन में 18 अक्टूबर तक

रायपुर। करवा चौथ और दिवाली की खरीदारी के लिए सिविल लाइंस स्थित गुरुतेग बहादुर भवन में शुक्रवार से सिल्क वीव्स एक्सपो शुरू हो गया। पूर्व विधायक कुलदीप जुनेजा ने शाम 5 बजे प्रदर्शनी का उद्घाटन किया। यहां बनारसी, कांजीवरम, कोसा सिल्क, बेंगलुरु सिल्क और जामदानी साड़ियों के साथ वेडिंग कलेक्शन भी उपलब्ध है। सिल्क और कॉटन उत्पादों पर 60 प्रतिशत तक की छूट दी जा रही है।

देशभर के बुनकरों का कलेक्शन

फेस्टिव शॉपिंग स्पेशल के तहत आयोजित इस एक्सपो में देश के विभिन्न राज्यों के बुनकरों और कारीगरों के उत्पाद प्रदर्शित किए गए हैं। कोलकाता, बनारस, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश, गुजरात, महाराष्ट्र, ओडिशा और असम सहित कई राज्यों के कारीगर इसमें शामिल हुए हैं। साड़ियों के अलावा शॉल, स्टोल, लिनेन, वेडिंग एथनिक वियर और हस्तनिर्मित उत्पाद भी खरीदारी के लिए उपलब्ध हैं।

उद्घाटन अवसर पर पूर्व विधायक जुनेजा ने कहा कि ऐसे आयोजन देश की समृद्ध हथकरघा परंपरा को मंच देने के साथ बुनकरों और ग्राहकों के बीच सीधा संपर्क स्थापित करते हैं। उन्होंने आयोजन के लिए आयोजकों को शुभकामनाएं दीं।

18 अक्टूबर तक चलेगी प्रदर्शनी

आयोजकों के अनुसार, सिल्क वीव्स एक्सपो 9 से 18 अक्टूबर तक प्रतिदिन सुबह 11 से रात 9 बजे तक खुली रहेगी। प्रदर्शनी में प्रवेश और पार्किंग की सुविधा नि:शुल्क है।