Raipur Crime : सैलून में MDMA ड्रग्स की बिक्री, 2 महिलाएं और ट्रांसजेंडर गिरफ्तार
14.73 ग्राम ड्रग्स जब्त, कीमत 1.47 लाख रुपए; सप्लाई नेटवर्क खंगाल रही पुलिस
रायपुर। शंकर नगर के पास रेमेडी सैलून एवं वेलनेस सेंटर में MDMA ड्रग्स की बिक्री की सूचना पर एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स और खम्हारडीह पुलिस ने छापा मारकर दो महिलाओं और एक ट्रांसजेंडर को गिरफ्तार किया। आरोपियों के कब्जे से 14.73 ग्राम MDMA जब्त किया गया, जिसकी कीमत करीब 1.47 लाख रुपए बताई गई है।
पुलिस के मुताबिक, 8 अक्टूबर को मिली सूचना के आधार पर संयुक्त टीम ने सैलून में दबिश दी। मौके से आशा नायक (27), कृष्णा तिवारी (29) और हेमंत थापा (36) को पकड़ा गया। खम्हारडीह थाने में तीनों के खिलाफ नारकोटिक एक्ट की धारा 21(सी) के तहत अपराध दर्ज किया गया है।
पुलिस अब ड्रग्स के स्रोत और संभावित खरीदारों का पता लगाने के लिए आरोपियों से पूछताछ कर रही है। सप्लाई नेटवर्क की कड़ियां जोड़ने के लिए बैकवर्ड और फॉरवर्ड लिंक की जांच भी की जा रही है।
कार्रवाई डीसीपी क्राइम एवं साइबर स्मृतिक राजनाला और डीसीपी उत्तर क्षेत्र दीपमाला कश्यप के निर्देशन में की गई।
thebiginningtimes