मंत्री टंकराम वर्मा का जन्मदिवस बना धर्म, सेवा,संस्कृति और मानवता का श्रेष्ठ उदाहरण,सभी ने अपने विधायक को फलों से तौला

मंत्री टंकराम वर्मा का जन्मदिवस बना धर्म, सेवा,संस्कृति और मानवता का श्रेष्ठ उदाहरण,सभी ने अपने विधायक को फलों से तौला

मंत्री टंकराम वर्मा ने मंच से छत्तीसगढ़ी लोकगीत गाकर जीता दिल

तिल्दा-नेवरा। छत्तीसगढ़ शासन के मंत्री और स्थानीय विधायक टंकराम वर्मा का जन्मदिन शुक्रवार को तिल्दा-नेवरा में उत्साह, जनभागीदारी और सामाजिक सरोकारों के साथ मनाया गया। दिनभर आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में बड़ी संख्या में समर्थक, भाजपा कार्यकर्ता, सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि और आम नागरिक शामिल हुए। तिल्दा के जन्मदिन समारोह में मंत्री वर्मा को फलों से तौलकर सम्मानित किया गया, वहीं सांस्कृतिक कार्यक्रम में उन्होंने स्वयं छत्तीसगढ़ी लोकगीत प्रस्तुत कर लोगों का दिल जीत लिया।

उमड़ा समर्थकों का जनसैलाब

जन्मदिन के अवसर पर विधायक कार्यालय तुलसी में समर्थकों और कार्यकर्ताओं का तांता लगा रहा। कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं और गुलदस्तों के साथ मंत्री टंकराम वर्मा का स्वागत कर उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। इस दौरान पारंपरिक तरीके से उन्हें फलों से तौला गया। आयोजन में मौजूद लोगों ने इसे सेवा और मानवता के प्रति समर्पण का प्रतीक बताया।

मंत्री वर्मा ने सभी से आत्मीय मुलाकात की और लोगों के स्नेह व शुभकामनाओं के लिए आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि जनता का विश्वास और प्रेम ही उनकी सबसे बड़ी पूंजी है।

बोले- अंचल का विकास ही मेरी पहली प्राथमिकता

मीडिया से चर्चा करते हुए मंत्री टंकराम वर्मा ने कहा कि तिल्दा-नेवरा सहित पूरे क्षेत्र के लोगों ने हमेशा उन्हें स्नेह और सहयोग दिया है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के विकास, आधारभूत सुविधाओं के विस्तार और जनसमस्याओं के समाधान के लिए वे लगातार काम कर रहे हैं।

उन्होंने कहा, “जनता का विश्वास बनाए रखना और क्षेत्र के विकास को नई गति देना मेरी पहली प्राथमिकता है। शासन की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे, इसके लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं।”

सांस्कृतिक कार्यक्रम में दिखा अलग अंदाज

दोपहर में स्वामी आत्मानंद विद्यालय परिसर में भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाएं, युवा और स्थानीय नागरिक शामिल हुए। सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच जब लोगों ने मंत्री टंकराम वर्मा से गीत सुनाने का आग्रह किया तो उन्होंने मंच संभाल लिया।

मंत्री वर्मा ने छत्तीसगढ़ी लोकगीत ‘पता ले जा रे’ गाकर उपस्थित लोगों का मन मोह लिया। उनका गीत सुनते ही पूरा परिसर तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा। कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने उनके इस सहज और आत्मीय अंदाज का स्वागत किया।

कार्यकर्ताओं के साथ किया रात्रि भोज

जन्मदिन समारोह का समापन शाम को आयोजित रात्रि भोज के साथ हुआ। मंत्री वर्मा ने भाजपा कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों और समर्थकों के साथ भोजन किया। इस दौरान संगठनात्मक गतिविधियों और क्षेत्र के विकास से जुड़े विषयों पर भी चर्चा हुई। कार्यकर्ताओं ने मंत्री को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए उनके स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना की।

बड़ी संख्या में मौजूद रहे जनप्रतिनिधि और कार्यकर्ता

जन्मदिन समारोह में पूर्व जिला महामंत्री एवं सांसद प्रतिनिधि अनिल अग्रवाल , शहर मंडल अध्यक्ष मनोज निषाद, ग्रामीण मंडल अध्यक्ष नरसिंह वर्मा,नगर पालिका अध्यक्ष चंद्रकला डॉक्टर खुमान वर्मा,पूर्व नगर पालिका उपाध्यक्ष विकास सुखवानी, नगर पालिका उपाध्यक्ष पलक विकास सुखवानी, पवन अग्रवाल, नरेंद्र शर्मा, टेकराम यादव, गोपाल साहू, सौरभ जैन, पार्षद रानी सौरभ जैन,मनीष शर्मा, हरीश वर्मा, डागेश साहू, रामेश्वर साहू, दीपक वर्मा, मनीष साहू, शुभम पांडे सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता, पदाधिकारी और स्थानीय गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

जन्मदिवस की झलकियां