हिन्दी पत्रकारिता के शानदार 200 वर्ष पर बधाई और शुभकामनाएं : दीपक बैज

हिन्दी पत्रकारिता के शानदार 200 वर्ष पर बधाई और शुभकामनाएं : दीपक बैज

रायपुर। कांग्रेस ने हिन्दी पत्रकारिता के शानदार 200 वर्ष पूरे होने पर बधाई और शुभकामनाएं दी है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि 30 मई 1826 को पं. जुगल किशोर शुक्ल ने देश के पहले हिन्दी समाचार पत्र ‘‘उदन्त मार्तन्ड’’ का प्रकाशन किया था। यह भारत की पत्रकारिता के लिए स्तंभ साबित हुआ।

हिन्दी पत्रकारिता अपनी निष्पक्षता के लिए जानी जाती है। पक्ष एवं विपक्ष का बराबर संतुलन एवं खबरों की निष्पक्षता ही पत्रकारिता की विश्वसनीयता को बढ़ाता है। पत्रकारिता से जुड़े तमाम साथियों को हिन्दी पत्रकारिता दिवस की बधाई।